रांची में आज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, रामगढ़ में NH-33 पर गिरा पेड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2026

बिहार में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची सहित पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, धनबाद व बोकारो में ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की गयी है। ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसल प्रभावित हो सकती है।

Jharkhand weather 1777948618447 1777948618630
अन्य जिलों में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मेदिनीनग में छिटपुट और लातेहार में सबसे अधिक 70.5 मिमी बारिश हुई। दिन में तेज धूप रहने के बाद देर रात रांची, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा सहित अन्य जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में सोमवार की शाम को करीब दो से तीन घंटे जमकर झमाझम बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। बारिश होने से रांची के तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा।

See also  झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Ramgarh News 3
रामगढ़ जिले में सोमवार देर शाम हुई बारिश और तेज हवाओं से टायर मोड़ स्थित होटल सत्कार के पास NH-33 पर एक पेड़ गिर गया। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। यह मार्ग रामगढ़ के पटेल चौक से सुभाष चौक जाने वाला प्रमुख रास्ता है। पेड़ गिरने के कारण इस मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now