प्रिंस खान का करीबी राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

प्रिंस खान का करीबी राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ

रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान को शूटर मुहैया कराने वाले रांची के राणा राहुल सिंह की तलाश जारी है। धनबाद से गिरफ्तार कुबेर सिंह से हुई पूछताछ के बाद राणा राहुल सिंह का नाम उसके मददगार के रूप में सामने आई थी। रांची पुलिस प्रिंस के करीबी राणा राहुल सिंह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। राणा के बेंगलुरु भागने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने बेंगलुरु पहुंची तो वो वहां से भी फरार हो गया।

प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने
राणा राहुल सिंह की खोज में बेंगलुरु पहुंची पुलिस को राणा की महिला मित्र मिली जिससे पुलिस ने पूछताछ की। राणा की महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि वो पहले संपर्क में थी लेकिन अब नहीं है। उसके पास राणा को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है। कुछ सालों पहले रांची के नामकुमा का रहने वाले राणा राहुल सिंह ने सुअर बेचने का कारोबार शुरू किया था इसके बाद वो गाय की तस्करी करने लगा। 5 सालों के अंदर उसने पुलिस विभाग में भी कई अपने मित्र बना लिये, हालांकि ये कहा जा सकता है कि पुलिस में राणा राहुल सिंह के मददगारों को ये पता न हो कि राणा प्रिंस खान से जुड़ा हुआ हो। धीरे-धीरे राणा ने अपने संपर्क और कारोबार को फैलाता रहा और उसने सिलीगुड़ी और बेंगलुरु में फर्म हाउस बना लिया। वो सोने की मोटी-मोटी चेन पहनता, पुलिस से मिले बॉडीगार्ड को लेकर चलने के साथ साथ पुलिस स्कॉर्ट के माध्यम से अपना रौब दिखाता था।

See also  खाट पर झूलता सिस्टमः सिमडेगा में पुल नहीं होने की वजह से मरीज को खाट पर उठाकर नदी पार कराया गया

गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर बुलाने वाले राणा राहुल सिंह को रांची पुलिस ने दे रखा था बॉडीगार्ड,उसके काफिले को पुलिस करती थी एस्कॉट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now