Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | रांची के Orient Craft में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, हजारों महिलाओं गेट के बाहर धरने पर बैठीं

रांची के Orient Craft में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, हजारों महिलाओं गेट के बाहर धरने पर बैठीं

ओरिएंट क्राफ्ट के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश बढ़ रहा है। दूसरे दिन भी धरना जारी है

livedainik
April 22, 2026 9:35 AM
By
livedainik
2 months ago
Share
The protest continued for the second day at Orient Craft in Ranchi, with thousands of women protesting outside the gate.
SHARE

रांचीः गारमेंट उद्योग की जानमानी कंपनी Orient Craft के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी है । हजारों की तादाद में महिलाएं कंपनी के गेट के बाहर धरने पर बैठीं है । तीन महीने से वेतन नहीं मिलने समेत कई दूसरी शिकायतों के साथ ये बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना दे रही हैं । 

ओरिएंट क्राफ्ट नामक कंपनी में काम करने वाली इन महिलाओं का आरोप है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिल पाया है, जिस कारण वो अपने मकान का किराया भी नहीं दे पा रही हैं। इस कंपनी को पूर्व की रघुवर दास सरकार ने टोकन मनी लेकर कई एकड़ जमीन दी थी, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

WhatsApp Image 2026 04 22 at 09.27.43

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि प्रबंधन की मनमानी के कारण उनका जीवन-यापन कठिन हो गया है। प्रबंधन पिछले तीन महीनों से वेतन देने में विफल रहा है। जबकि हर महीने की 7 तारीख को भुगतान का वादा किया जाता है, लेकिन यह वादा कभी पूरा नहीं होता।
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें न तो कई सालों से वेतन वृद्धि मिली है और न ही ओवरटाइम के लिए भुगतान किया जाता है। उनसे रोज आधा से पौन घंटा अतिरिक्त काम कराया जाता है, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। ओवरटाइम का पैसा देने में भी कंपनी प्रबंधन की ओर से आनाकानी की जाती है।

See also  स्पीकर को हटाने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों ने लिखी चिट्ठी, विधानसभा सचिव को दी संकल्प सूचना

महिला कर्मचारियों के अनुसार, उनकी मासिक आय लगभग 13,000 से 17000 रुपये है, जिसमें से वे 3,000 रुपये सिर्फ कमरे के किराए पर खर्च करती हैं। वेतन समय पर न मिलने के कारण उनके लिए मकान का किराया चुकाना और मूलभूत जरूरतों को पूरा करना नामुमकिन हो गया है। यहां काम करने वाली कई महिलाएं रांची के आसपास के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से काम करने पहुंची हैं।
जब इस मामले पर प्रबंधन से बात की गई, तो उन्होंने अपनी दलील में नुकसान और ग्लोबल फैक्टर्स का हवाला दिया। प्रबंधन का दावा है कि युद्ध की स्थिति और अमेरिका-भारत ट्रेड डील के कारण कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
दूसरी तरभ कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन एक तरफ तो नुकसान का रोना रोता है, लेकिन दूसरी तरफ उनसे लगातार टारगेट के अनुसार काम करवा रहा है। जब सैलरी बढ़ाने की बात आती है, तो प्रबंधन उसे टाल देता है और काम के नए दबाव बनाता है।

See also  मणिपुर में म्यांमार के रास्ते घुसे 900 से ज्यादा ट्रेंड कुकी उग्रवादी, मैतई गांवों को बना सकते है निशाना

इस मामले ने एक और गंभीर मोड़ तब लिया जब फैक्ट्री के लिए जमीन आवंटन पर सवाल उठे। यह फैक्ट्री जिस जगह पर स्थित है, वह पहले पशुपालन विभाग की जमीन थी। आरोप है कि पूर्व की रघुवर दास सरकार ने इसे मात्र एक रुपये में ओरिएंट क्राफ्ट जैसी बड़ी कंपनी को यह कहते हुए दे दिया था कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
बताया गया है पिछली सरकार ने रांची होटवार परिसर स्थित पशुपालन विभाग की 25 एकड़ जमीन गारमेंट कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट को दी गई थी। कंपनी ने इस पर टेक्सटाइल्स पार्क बनाया। इसमें 10 एकड़ जमीन पर प्लांट और कार्यालय है, शेष जमीन पर एक-एक एकड़ का 15 प्लाॅट दूसरी कंपनी को सबलेट करने की बात कही गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली
Next Article मधुबनी में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में मांगा था घूस मधुबनी में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क, जमीन से अतिक्रमण हटाने के एवज में मांगा था घूस
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

4 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

9 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

9 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?