रांची: झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का ऐलान किया गया है ।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री थे। उनका 6 सितंबर 2026 की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया।


राजकीय शोक की अवधि के दौरान उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।




