डेस्कः रविवार को दिल्ली के सत्यनिकेतन में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में भागने को लेकर भगदड़ मच गई। मोतीबाग इलाके के सत्यनिकेतन के स्थित शिव मंदिर के पास इमारत गिरने को लेकर स्थानीय विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इमारत में पीजी के कई छात्र यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी,
बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित था, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका pic.twitter.com/6EthQNh9bq
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 6, 2026
छह मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मिली जानकार के अनुसार, इस इमारत के मालिक आनंद बंसल है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौजूद हैं।


VIDEO | Delhi: Building collapses near Satya Niketan area; fire department team launches search and rescue operations.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/hMMTnNeLTT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। इस इमारत में पीजी चल रहा था। एक चश्मदीद ने मलबे में कम से कम 50 छात्रों के दबे होने की आशंका जताई है। आज रविवार था, इसलिए ज्यादातर छात्र इस इमारत में थे।
एक छात्र ने बताया कि कुछ लोगों को एंबुलेंस लेकर गई है लेकिन उन लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। अभी भी मलबे के नीचे से कई लोगों के रोने की आवाजें आ रही हैं। सारा मलबा हटा दें तो बिल्डिंग और गिर जाएगी।इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आ गया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आरके पुरम स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हम बेहद चिंतित हैं। डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली करा लिया गया है।फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2026





