गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से लेवी मांग को लेकर मारपीट करने वाले 4 उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2024

गुमला : सिसई थाना क्षेत्र के जलका के पास उत्तर कोयल नदी पर निर्माणाधीन पुल को लेकर लेवी मांगने वाले उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा निर्माण कार्य में लगे मजदूर और मुंशी से लेवी की मांग को मारपीट करने वाले चार टीएसपीसी उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निर्माण कार्य में लगे मुंशी और मजदूरों ने 25 लाख रूपये लेवी मांगे जाने को लेकर टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और मुंशी से मारपीट कर लेवी मांगने के आरोप में पुलिस ने केश्वर लोहार, हीरा उरांव, नैयका उरांव, लखीराम उरांव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार राइफल, 86 राउंड कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया गया है।

See also  झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पूर्व सुप्रीमो को मारकर खुद बना था सर्वेसर्वा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now