ग्रीन लोहरदगा का मिशन: रामेश्वर उरांव और धीरज साहू ने किया वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण के लिए इमरजेंसी केयर को दी शुभकामनाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2024

ग्रीन लोहरदगा का मिशन: रामेश्वर उरांव और धीरज साहू ने किया वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण के लिए इमरजेंसी केयर को दी शुभकामनाएं

लोहरदगा: रक्तदान और स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रणी संस्था इमरजेंसी केयर अब प्रकृति संरक्षण और लोहरदगा को हरा भरा रखने की दिशा में अपना योगदान देगी उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन लोहरदगा कैंपेन के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 1000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया। जिसकी शुरुआत मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू , डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अशोक यादव, निशीथ जायसवाल के द्वारा एक एक पौधा बी एस कॉलेज परिसर में लगा कर किया गया। रामेश्वर उरांव ने इमरजेंसी केयर के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान में पेड़ लगाना और बचाना हमसब का दायित्व है, इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग जुडें, लगातार जंगल का कटना भी एक गंभीर मुद्दा है,धीरज प्रसाद साहू ने पौधा लगाया, उसको सींचा और कहा कि लोहरदगा जितना खूबसूरत शहर आस पास देखने को नहीं मिलेगा, यहां का नजारा और प्राकृतिक छटा बड़े बड़े हिल स्टेशन के समकक्ष है। जितना ज्यादा पेड़ होगा यहां का मौसम उतना अच्छा होगा। सभी को मिलकर इसे बचाए रखना है।डीडीसी शेखावत ने इमरजेंसी केयर के काम की सराहना की और बताया कि पेड़ से जलस्तर सही रहता है और वायुमंडल में प्रदूषण की मात्रा कम होती है। अशोक यादव, निशीथ जायसवाल ने भी एक एक पौधा लगाया और इस नेक काम में आगे भी अपना सहयोग देने की बात की। इमरजेंसी केयर सचिव देशराज गोयल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम अमित कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इमरजेंसी केयर के निखिल बर्मन, नंदलाल तिवारी, रंजीत साहू, अरविंद कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, किशोर कुमार, जयजित चौबे,अजय, धैर्य, भावेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

See also  दैनिक जागरण के लोहरदगा जिला प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, नाबालिग चालक फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now