प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के विकास कार्यो और योजनाओं पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के विकास कार्यो और योजनाओं पर हुई चर्चा

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के विकास कार्यो और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के वर्तमान हालात से अवगत कराया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य के विकास व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, राँची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की। विदित हो कि यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।

GmTYw4Mb0AAnalg scaled

गिरिडीह की घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, बाबूलाल मरांडी बहस करने पर अड़े
इससे पहले होली के दिन बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बाबूलाल मरांडी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई और प्रधानमंत्री ने उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

See also  रांची SSP और बाबूलाल मरांडी आमने-सामनेः भारत माता की जय नारे लगाने वाले पत्थरबाजी करते है वाले बयान पर जारी है सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य के विकास व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, राँची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की। विदित हो कि यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now