झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति,राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति,राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

रांचीः राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विवि में कुलपति की स्थायी नियुक्ति कर दी है। इनमें प्रो राजीव मनोहर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के नये कुलपति बनाए गए हैं। प्रो मनोहर इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के पद पर थे। इसी प्रकार झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) के नये कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह बनाये गये हैं। प्रो सिंह नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेरस और डीन हैं।सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक जयराम महतो ने इस मामले को उठाया था।

झारखंड विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हंगामा, आजसू विधायक तिवारी महतो मार्शल आउट
3 साल तक दे सकते हैं सेवा
राज्यपाल ने जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई कुलपति प्रो इला कुमार को बनाया है। प्रो इला कुमार इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेंस (IGDTUW), दिल्ली की प्रोफेसर हैं। इन सबों की नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है. तीन वर्ष अधिकतम अवधि है, वे कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे।

Total Views: 2
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now