CCTV में एक और बीजेपी नेता का ‘कांड’ कैद; महिला को गले लगाने वाले वायरल वीडियो पर दी ये सफाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2025

CCTV में एक और बीजेपी नेता का 'कांड' कैद; महिला को गले लगाने वाले वायरल वीडियो पर दी ये सफाई

डेस्कः लगता है कि बीजेपी के नेताओं को कैमरा ग्रहण लग चुका है । तभी तो कभी हाईवे पर से’क्स करते सीसीटीवी में कैद हो जा रहेे हैं तो कभी महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए। ताजा मामला है गोंडा का जहां बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर  उर्फ बम अपने ही पार्टी कार्यालय में महिला को गले लगाते दिख गए। सीढ़ियों और लिफ्ट के बीच कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी का फुटेज वायरल है । 

एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से’क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन

सीसीटीवी में जो दिख रहा है उसके मुताबिक गोंडा के बीजेपी अध्यक्ष अमर किशोर एक महिला के साथ सीढ़ियों से कार्यालय में चढ़ते दिख रहे हैं महिला आगे-आगे चल रही है पीछे अध्यक्ष आते हैं महिला को लगे लगा लेते हैं । वीडियो सिर्फ 26 सेकेंड का वायरल है । इसके बाद क्या होता ये वीडियो में नहीं दिख रहा लेकिन जब इस बाबत गोंडा जिला बीजेपी अध्यक्ष अमर किशोर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्थानीय मीडियो को बताया कि वो महिला पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी उसने कॉल कर के बुलाया तो वे गाड़ी लेकर गए और तीन चार घंटे आराम करने के लिए पार्टी कार्यालय लेकर आ गए । सीढ़ियों में उसे चक्कर आ गया उसे सहारा दे दिया ।

See also  झारखंड के छात्र ने BSF इंस्पेक्टर को किया 32 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने के नाम पर ठगा 71 लाख रुपया

गोंडा के BJP जिला अध्यक्ष अमर किशोर ने मीडिया के सामने अपनी सफाई तो दे दी लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि जब तबीयत खराब थी डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए था । इतना ही नहीं जब लिफ्ट लगा तो था इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया । बहरहाल वीडियो वायरल है और नेताजी की सफाई पच नहीं रही ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now