बिहार में 17 साल के किशोर की निर्मम हत्या, जीभ कटी, सीने पर पत्थर से हमला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

बिहार में 17 साल के किशोर की निर्मम हत्या, जीभ कटी, सीने पर पत्थर से हमला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

डेस्कः बिहार के गयाजी में 17 साल के किशोर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकियासीन फल्गु नदी के किनारे 17 साल के किशोर का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को किशोर जानवर को चराने के लिए कुकियासीन घाट पर गया हुआ था। काफी देर बीत जाने के बाद घर नही लौटा था। जिसके बाद स्वजनों मे अफरा तफरी का मौहाल हो गया था।

बिहार के कुख्यात सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल में हत्या, गैंगवार में मर्डर की आशंका
सुबह में पड़ा मिला शव
तब जाकर परिवार वालों ने बीते दिन मंगलवार को देर शाम कुकियासीन घाट गया, लेकिन वहां पर सिर्फ जानवर था। किशोर का कोई अता पता नही लग रहा था। फिर पुनः बुधवार सुबह गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त हुआ की एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद स्वजन घर से दौड़ पड़े।शव को देखते हीं परिवार वालों मे गम का मौहाल तब्दील मे बदल गया। मृतक का जीभ कटा हुआ था, छाती(सीने) पर पत्थर से वार किया हुआ था। शव को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं परिवार वालों ने बुनियादगंज थाना क्षेत्र मानपुर – खिजरसराय रोड को शव रखकर लगभग 2 घंटे जाम कर दिया।

See also  पहचान नहीं हो इसलिए जला दिया चेहरा, पटना में महिला की लाश मिलने से सनसनी

रांची रिसार्ट में अंधाधुंध फायरिंग, जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने फैलाई दहशत
आश्वासन के बाद जाम खत्म
जिसके बाद एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय, सीओ सुबोध कुमार एवं बुनियादगंज थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों एवं परिवार वालों को आश्वासन दिया कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद सरकारी प्रक्रिया कर शव को बुनियादगंज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मगध मेडिकल सह अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक बुनियादगंज थाना क्षेत्र कुकियासीन गांव राम एकबाल पासवान का पुत्र 17 वर्षीय कृष्णा पासवान था। मृतक प्लस टू का छात्र था, इनके पिता मजदूरी का काम करता है। वहीं बुनियादगंज थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय कृष्णा पासवान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त करवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now