गोड्डा सांसद निशिकांत का दावा- झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार

देवघर: जेएमएम विरोधी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाने वाले  गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी ।  उन्होंने कहा है कि उनकी हर भविष्यवाणियां सही हुई हैं चाहे हेमंत सोरेन का जेल जाना हो या फिर चंपाई सोरेन का मुख्यमंत्री बनना या हटना ।

निशिकांत ने क्या कहा ?

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने  दुमका में कहा कि , “सिर्फ दो महीने का सवाल है। मैंने जितनी बातें कही थी सब सच हुई। मैंने यही दुमका में कहा था कि हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, वे जेल गए, मैंने कहा चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे, वे बनें… मैं एक और बात कह रहा हूं कि 2-3 महीने में यहां चुनाव होगा और 2024 के अंत तक यहां भाजपा की सरकार बनेगी और उनके(JMM) हर भ्रष्टाचार का हिसाब होगा।”

कल्पना पर भविष्यवाणी हुई थी गलत

हांलाकि निशिकांत दुबे ने यह नहीं बताया कि कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने और उनके सीएम नहीं पाने के लिए जिन नियमों का हवाला दिया था वो पूरी तरह फेल रहा । ख़ासतौर से तब जब उसी दौरान हरियाणा में मनोहर खट्टर त्यागपत्र देते हैं और नायाब सैनी को सीएम बना दिया जाता है । हांलाकि नायाब सैनी विधासनभा सदस्य नहीं थे और उन्हें उपचुनाव जीतना पड़ता है । हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में निर्धारित है ।

Champai Soren पर डोरे डाल रही है BJP , JMM का क्या है मास्टर प्लान | #live

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now