स्कूल से लौट रही छात्रा की सिंदूर से भरी मांग, हजारीबाग में बीच चौराहे पर लड़के की करतूत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2024

sindoor

झारखंड के हजारीबाग के कटकमसांडी के ढौठवा में शनिवार को युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी। घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे।

इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने तिरूपति बालाजी का किया दर्शन, झारखंडवासियों के खुशहाली को लेकर मांगा आशीर्वाद

बताया जा रहा है कि ढौठवा गांव के देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी ने इस गांव के अंतर जाति समाज की नाबालिक लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दी थी। घटना के बाद नाबालिग के परिजन व लड़की ने थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

See also  हेमंत सोरेन से गलती तो नहीं हुई पैसे मांगने में, 1.36 लाख करोड़ के बकाया मामले में नया टिविस्ट!

घटना के बाद युवक को न्यायायिक हिरासत भेज दिया। वहीं नाबालिग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। कटकमसांडी राजवल्लभ कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

तीन दोस्तों ने युवक के साथ की दरिंदगी, पहले थूक चटवाया फिर लाठी और बेल्ट से पीटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now