गैंगस्टर फहीम खान ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी, ऑडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

गैंगस्टर फहीम खान ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी, ऑडियो वायरल

धनबादः वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को जहां सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर उसका कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद फहीम खान की आवाज वाला यह ऑडियो एक रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने से जुड़ा है। हालांकि, Livedainik इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
क्या है वायरल ऑडियो में
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रेलवे ठेकेदार सूर्या, फहीम खान और उसके एक रिश्तेदार के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल की बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें ठेकेदार पर रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। ऑडियो में एक आवाज यह कहते हुए सुनाई देती है कि सात लाख रुपये दिया है,अब और देना होगा। वहीं बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि हम लोग बिहार के सूरजभान नहीं हैं, जो अपहरण करने का काम करते हैं। साथ ही कथित तौर पर धमकी दी जाती है कि यदि रंगदारी नहीं दी गयी तो मेरा आदमी कहीं भी मार देगा, मिलकर काम करोगे तो फायदा में रहोगे। दोनों पक्षों के साथ काम करने से लाभ होने की बात भी दोहरायी गयी है। कहा कि तुम्हारे पॉकेट से रुपया नहीं मांग रहे हैं, जो कमायेगा उसी में दें, मेरा बच्चा से बात कर लें. यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  गढ़वा सीट पर RJD ने ठोका दावा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ खोला मोर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now