रसियन लड़की ने किया ऐसा काम, खींचे चले आए भारतीय, बिना कुछ किए पैसे भी कमाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

russian_lady

डेस्कः सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल में ही ऐसी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक रूसी महिला भारतीयों के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनसे 100 रूपये फीस ले रही है। यहीं नहीं महिला ने पैसे लेने और हाथ में पकड़े प्लेकार्ड के साथ फोटो खींचकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। कई लोगों ने उसके साथ पैसे देकर फोटो खिंचवाई भी।

भारतीय लोगों द्वारा विदेशी नागरिकों के साथ फोटो खिंचवाने के क्रेज पर ध्यान दिलाया। महिला ने कहा कि वह सेल्फी के लिए पोज दे देकर थक चुकी है। इसलिए उसने इस परेशानी से निकलने के लिए एक रास्ता खोजा है।

वीडियो की शुरुआत में महिला फोटो के लिए पोज करने के लिए रिक्वेस्ट करते लोगों की नकल उतारती है।”मैम प्लीज, एक फोटो? एक फोटो? उसके बाद वह कहती है कि यार प्लीज हम इससे थक चुके हैं। अब मैंने इसको रोकने के लिए एक तरीका खोज निकाला है। इतना कहने के बाद वह एक प्लेकार्ड निकालती है। इस प्लेकार्ड पर एक सेल्फी के लिए 100 रुपये की बात लिखी हुई थी।

See also  चतरा में मवेशी लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 15 गायों की मौत, तस्करी की आशंका

गवर्नर के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मारी लात, सस्पेंडः VIDEO

समुद्र किनारे पर खड़े होकर वह उस प्लेकार्ड को अपने हाथ में ले लेती है। इसके बाद वहां खड़े कई भारतीय लोग उसको देखने लगते हैं और फिर उसके साथ तस्वीरें खिंचाने के लिए आगे बढ़ते हैं। बाद में कई लोग उसके साथ में फोटो खिंचाने के बदले उसे पैसे देने के लिए भी तैयार थे।

लड़की ने एक और वीडियो पोस्ट करके कहा कि ऐसे हम सभी खुश हैं। भारतीयों के पास विदेशियों के साथ फोटो है और हम अब इससे थकते नहीं है क्योंकि अब हमें इसके पैसे मिलते हैं। ऐसे में यह सभी के लिए जीत वाली बात है।

लड़की के इस वीडियो पर भारतीय लोगों ने भी उसकी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो जल्दी ही वायरल हो गया। कई लोगों ने लिखा कि यह कितना आश्चर्यजनक है कि लोग किसी अजनबी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी पैसे देने को तैयार हैं।

See also  नक्सलियों का भारत बंद आज, बसव राजू समेत अन्य की मुठभेड़ में मौत को लेकर बुलाया गया बंद

झारखंड आंदोलनकारी की लाश डोभा में मिली, बेटे ने जताई हत्या की आशंका, मृतक रह चुके है JMM के प्रखंड अध्यक्ष

एक और यूजर ने लिखा कि क्या सच में अब विदेशी लोग भारतीयों के साथ फोटो निकलवाने के लिए पैसे ले रहे हैं और लोग इसका पैसा दे भी रहे हैं। हम तैयार हैं। एक यूजर ने लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि वह 100 क्या अगर 1000 रुपये भी लेती तब भी यह इंस्टा के दिवाने लोग बिना किसी हिचकिचाहट के उसके साथ सेल्फी लेने के लिए तैयार होते।

कई लोगों ने महिला की नई सोच की सराहना करते हुए कहा कि समस्या में अवसर कैसे खोजा जाता है वह कोई इनसे सीखे। एक और व्यक्ति ने लिखा कि यह एक अच्छा विचार है। आखिर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की इच्छा रखते हैं तो यह उसके लिए पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है। एक और व्यक्ति ने कहा कि पैसे कमाने का अच्छा तरीका है उम्मीद है कि इससे इस मूर्खतापूर्ण व्यवहार में कमी आएगी।

See also  तेजप्रताप यादव पर महुआ में FIR दर्ज, गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीली बत्ती लगाकर किया जा रहा था प्रचार

बिहार के बेतिया में जहरीली शराब से 7 की मौत, मामले की जांच का आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now