एक अप्रैल से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने पर ही उठाएंगे निगमकर्मी, मिक्स कूड़ा देने वाले घरों की बनेगी सूची

एक अप्रैल से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने पर ही उठाएंगे निगमकर्मी, मिक्स कूड़ा देने वाले घरों की बनेगी सूची

रांचीः राजधानी रांची को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए रांची नगर निगम ने कड़े फैसले लिये है। शहर को कचरा मुक्त कने के लिए नगर निगम अब गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लेगा। एक अप्रैल से शहर के 53 वार्ड में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

बोकारो में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध मुहानों को ब्लास्टिंग कर किया गया ध्वस्त
रांची नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह ने स्वच्छता टीम के कार्यो की समीक्षा के बाद महत्वपूर्ण निर्देश दिये। दिये गये निर्देश के अनुसार, अप्रैल महीने से मिक्स कूड़े का उठाव पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। एक अप्रैल से नगर निगम की ओर से किसी भी परिस्थिति में मिक्स कूड़े का संग्रहण नहीं किया जाएगा। यदि कोई नागरिक या प्रतिष्ठान बार-बार निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उन्हे नोटिस जारी किया जायेगा। इसके बाद कार्रवाई भी की जाएगी। जिसमें निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का वाटर कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा दी जानेवाली यूटिलिटी सेवाएं निलंबित कर दी जायेंगी और कूड़े का उठाव बंद कर दिया जायेगा। इसके अलावा भी कई अहम निर्णय लिये गये।

MDM खाने के बाद 6 साल की बच्ची की मौत, 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती
प्रशासक ने सख्त निर्देश जारी किया है कि किसी भी परिस्थिति में नगर निगम मिक्स कूड़े का संग्रहण नहीं करेगा। इस नियम का कड़ाई से वालन सुनिश्चित करने के लिए हर वार्ड में विशेष टीम कार्य करेगी। पूर्व में तैयार की गयी बल्क वेस्ट जनरेटर की सूची में अब बाजार, हाट, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, अपार्टमेंट एवं अन्य बड़े प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जायेगा। इस भी को स्त्रोत पर ही कूड़ा अलग करने के निर्देश दिए जायेंगे। इसके अलावा नागरिकों को जागरूक किया जायेगा कि झिरी में गेल द्वारा 150 टीपीडी क्षमता वाले सीबीजी प्लांट के माध्यम से कूड़े से उर्जा एवं खाद का उत्पादन किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now