रांची के ZIO बार के बाद अब MOONTOWN में बवाल, शराब के नशे में युवा मचा रहे थे उत्पात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

रांची के ZIO बार के बाद अब MOONTOWN में बवाल, शराब के नशे में युवा मचा रहे थे उत्पात

रांचीः राजधानी रांची के बीयर बार बेलगाम हो गये है। नियम को ताख पर रखकर वहां देर रात तक शराब पिलाई जाती है और उसके बाद युवा हंगामा करते नजर आते हैं ताजा मामला रांची के मूनटाउन लाउंज से सामने आया है। लालपुर थाना क्षेत्र के मूनटाउन बार में रविवार की रात जमकर हंगामा हुआ। शराब के नशे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी
मूनटाउन बार में हंगामा और मारपीट की जानकारी मिलने के बाद जब पेट्रोलिंग पार्टी और पीसीआर वहां पहुंची तो शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक चलती रही, कई घंटों की मशक्त के बाद करीब सुबह 5 बजे मामला शांत हुआ। इस मामले में माजिद अंसारी नाम के व्यक्ति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  Ranchi के नामकुम में मां भवानी ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, बुधवार रात चारों ने दुकान को कर दिया खाली, पुलिस जांच में जुटी

दे दे प्यार दे.. महिला SDO के लिए JE ने गाया खुलेआम गाना, Video हुआ वायरल तो गिरी गाज
पिछले 24 घंटे के अंदर बीयर बार में मारपीट और हंगामा की दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले शनिवार रात को मेन रोड़ स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल में स्थित ZIO बार में लड़के-लड़कियों ने जमकर हंगामा किया था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने जब छापेमारी की तो देखा कि डीजे के धुन पर बेसुध होकर लड़के-लड़कियां शराब के नशे में झूम रहे थे। हिंदपीढ़ी थाने में बार के मैनेजर, ऑपरेशन हेड सह जीएम सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now