- Advertisement -

रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चों को भेजा गया दिल्ली, नानी के घर आये थे छुट्टी मनाने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चों को भेजा गया दिल्ली, नानी के घर आये थे छुट्टी मनाने

रांचीः पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान नागरिक को वापस भेजे जाने की कवायद जारी है। 27 अप्रैल को तक इन्हे वापस भेजे जाने की डेडलाइन थी लेकिन 28 अप्रैल को भी कुछ पाकिस्तानी नागरिक को वाघा बॉडर के जरिये पाकिस्तान भेजा गया। रांची में रह रहे तीन नाबालिग बच्चे को भी सोमवार को पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया, उन्हे रांची से दिल्ली भेज दिया गया है।

पहलगाम के आतंकवादी को उग्रवादी कहने पर भारत सरकार ने BBC को भेजा नोटिस
डेडलाइन खत्म होने के बाद ये तीनों बच्चे पाकिस्तान कैसे जाएंगे इसका फैसला दिल्ली में होगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन के अनुसार तीनों बच्चों को जल्द रांची छोड़ने का निर्देश दिया गया था। तीनों बच्चे अपने परिजनों के साथ दिल्ली गये है। अब दिल्ली में भारतीय दूतावास और पाकिस्तानी दूतावास के जरिये तीनों को बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाएगा। तीनों बच्चे रांची के डोरंडा में अपने नानी के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आये थे।

See also  चित्रा त्रिपाठी का पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ जबदस्त विरोध, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन
भारत सरकार द्वारा लिये गये फैसले के बाद अबतक पाकिस्तान से 1000 से ज्यादा भारतीय वापस भारत आ गये है। वहीं भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों का अपने देश लौटना जारी है। झारखंड में अभी 10 नागरिक पाकिस्तान से आकर रह रहे है। ये सभी रांची, जमशेदपुर , हजारीबाग में रह रहे है। इन 10 में से सात पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर झारखंड में रह रहे है, जबकि तीन पाकिस्तानी नाबालिग बच्चे है, जिन्हे अब रांची से पाकिस्तान भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now