पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पेज के सुसाइड नोट में 8 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र

पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का सुसाइड नोट में 8 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र

डेस्कः पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(IG) अमर सिंह चहल ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवाल्वर से पेट में मारी। घायल होने के बाद उन्हें तुरंत परिजनों ने पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम पूर्व आईजी के इलाज में जुट गई है लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल को हाईकोर्ट का नोटिस, ED ने दायर की थी अर्जी
पुलिस को घटनास्थल से एक 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें ऑनलाइन ठगी के कारण आर्थिक परेशानियों का उल्लेख होने की बात लिखी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पूरी तरह से जांच की जाएगी।वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं। साथ ही परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

See also  कैप्टन सुमित सभरवाल ने बंद किये थे एयर इंडिया के फ्यूल कंट्रोल का स्वीच, US एजेंसी का दावा, भारत ने दावे को किया खारिज

उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य
DGP से की अपील
अमर सिंह चहल के परिजनों ने बताया कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात हुई थी जिसमें ठगों ने उनसे 8 करोड़ रुपये ठग लिए थे। इसी बात का जिक्र उन्होंने 12 पेज के सुसाइड नोट में किया है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी के नाम यह लेटर लिखा है जिसमें इस मामले में तुरंत ध्यान देने की अपील की गई है।
फरीदकोट मामले में आरोपी
बता दें कि अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपी हैं। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने फरीदकोट की एक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें अरम सिंह चहल का नाम शामिल है। इस चार्जशीट में पंजाब के कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं।

See also  गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते पकड़ा गया पति, VIDEO में देखिये पत्नी ने फिर क्या किया हाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now