उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2025

उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य

डेस्कः बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। शरीफ उस्मान हादी के बाद अब खुलना में एक और युवा नेता मोतलेब सिकंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिकंदर नेशनल सिटीजन पार्टी के कार्यकर्ता बल के प्रमुख पद पर काबिज था। यह पार्टी छात्र नेता नाहिद इस्लाम की है। नाहिद बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट का चेहरा रहा है।स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोमवार (22 दिसंबर) को खुलना में चुनाव प्रचार के दौरान सिकंदर को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिसके बाद सिकंदर को पास के अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय पुलिस थाना सोनडांगा के प्रभारी रफीकुल इस्लाम ने गोली मारे जाने की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने अब आधिकारिक तौर पर सिकंदर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

उस्मान हादी की मौत पर सुलग उठा बांग्लादेश, अवामी लीग का दफ्तर फूंका, चार शहरों में हिंसा 
सिर और गर्दन पर गोली मारी
जागो 24 न्यूज के मुताबिक सिकंदर के सिर और गर्दन पर गोली मारी गई है। घटना के बाद से हमलावर फरार है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की है। कहा जा रहा है कि सिकंदर की हत्या उस्मान हादी स्टाइल में की गई है। उस्मान को भी सिर में ही गोली मारी गई थी।सिकंदर के गोली मारे जाने पर एनसीपी ने प्रतिक्रिया दी है। एनसीपी नेता महमूदा मितू ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है- एनसीपी के खुलना मंडल प्रमुख और एनसीपी कार्यकर्ता शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतलेब सिकंदर को कुछ देर पहले गोली मार दी गई।उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।एनसीपी को शेख हसीना का धुर-विरोधी पार्टी माना जाता है। नाहिद खुले तौर पर शेख हसीना को आतंकी और देशद्रोही करार दे चुके हैं। नाहिद को चीफ एडवाइजर यूनुस का करीबी माना जाता है। यूनुस की अंतरिम सरकार में नाहिद सलाहकार पद पर भी रह चुके हैं।

See also  बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मारा

अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू
कौन था मोतलेब सिकंदर?
37 साल के मोतलेब सिकंदर खुलना का रहने वाला था। 2024 के जुलाई विद्रोह में नाहिद इस्लाम के साथ सिकंदर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। सिकंदर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव था। 2025 में जब नाहिद इस्लाम ने पार्टी का गठन किया तो सिकंदर को खुलना का प्रभार सौंपा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now