चतराः जनार्दन पासवान चतरा से लोकजन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार होंगे । चिराग पासवान ने आधिकारिक तौर से उन्हें लेटर और सिंबल सौंप दिया है । एलजेपी को चतरा सीट दिए जाने के बाद जनार्दन पासवान ने एलजेपी का दामन थाम लिया था ।
Contents

चतराः जनार्दन पासवान चतरा से लोकजन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार होंगे । चिराग पासवान ने आधिकारिक तौर से उन्हें लेटर और सिंबल सौंप दिया है । एलजेपी को चतरा सीट दिए जाने के बाद जनार्दन पासवान ने एलजेपी का दामन थाम लिया था ।
रविवार को जनार्दन पासवान ने दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की थी । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में जनार्दन पासवान ने पार्टी जॉइन की। इसके बाद उन्होंने LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की । बाद में चिराग पासवान ने जनार्दन पासवान को सिंबल सौंपा ।
केंद्रीय संसदीय बोर्ड की अनुशंसा के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए चतरा विधानसभा सीट से श्री जनार्दन पासवान जी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने… pic.twitter.com/FIG9wpSesV— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 21, 2024
जनार्दन पासवान पहली बार 1995 में जनता दल के टिकट पर चतरा विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में, 2009 में वे राजद के टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें भाजपा के जयप्रकाश सिंह भोक्ता से हार का सामना करना पड़ा।
चतरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और पासवान वोटर्स की संख्या यहां महत्वपूर्ण है। बिहार से सटे होने के कारण इस क्षेत्र में बिहार की राजनीति का भी प्रभाव है। वर्तमान में चतरा से सत्यानंद भोक्ता राजद के विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री भी हैं। हालांकि, भोक्ता जाति को एसटी का दर्जा मिलने के कारण सत्यानंद भोक्ता इस बार चतरा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Sign in to your account