- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के सदर अस्पताल में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से हुआ पित्त की थैली के पत्थर और सूजन का सफल ऑपरेशन

रांचीः सदर अस्पताल में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की थैली के पत्थर एवं सूजन का ऑपरेशन किया गया है। सदर अस्पताल में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर बहुत ही सराहनीय काम किया गया है। इस नई कैमरा तकनीक के माध्यम से ICG Dye का इस्तेमाल किया जाता जिससे पित्त की थैली और उसके आस-पास के अंगों को अलग-अलग रंगों में देख पाना ऑपरेशन के दौरान बहुत मददगार साबित होता है। इससे डॉक्टरों को सटीकता के साथ काम करने का मौका मिलता है, और मरीज की सुरक्षा की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।

WhatsApp Image 2025 05 05 at 17.26.52 43e6304a

रघुवर सरकार में विदेशी निवेश महज 100 करोड़, हेमंत राज में झारखंड में बढ़ेगा विदेशी निवेश; अधिकारियों ने दी निवेश की जानकारी
दरअसल, श्यामली कॉलोनी रांची की रहने वाली,30 वर्षीय महिला मरीज पिछले एक सप्ताह से अत्यधिक पेट दर्द से परेशान थी, उनका सफल ऑपरेशन यह साबित करता है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां कैसे मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती हैं। इस नई तकनीक का रांची के सदर अस्पताल में प्रयोग निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है,और उम्मीद है कि इससे और भी मरीजों को फायदा होगा। मरीज का ऑपरेशन सफल रहा आशा है कि कल उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी।सफल ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम में एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार ,एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा , नेली सिस्टर, ओटी असिस्टेंट मंटू ,नीरज, नंदिनी ,सरिता ,अमिता शामिल थे।

See also  JMM ने ओडिशा के मयूरभंज से शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन को बनाया उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now