इंदौर में गिरी 3 मंजिला इमारत; 1 की मौत, 11 लोग मलबे से निकाले गए- VIDEO

indore-building-collapes

डेस्कः इंदौर में सोमवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के रानीपुरा इलाके में एक 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की जानकारी है। मलबे से 11 लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। 2 अन्य लोगों के अब भी फंसे होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हादसे की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर के सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह 3 मंजिला इमारत है। नीचे दुकानें हैं और ऊपर लोग रहते हैं। इमारत का लगभग 40 से 45 फीसदी ध्वस्त हो गया है। मलबे से निकाल कर 11 को शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) भेजा गया है। घायलों में 3 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। 2 अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जोरदार मंथन

See also  बीजेपी विधायक की पत्नी बनीं मिसेज बिहार, बाहुबली नेता की बहू ने पटना में जीता खिताब

अस्पताल के 100 से ज्यादा डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे हैं। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों की सर्जरी की तैयारी की जा रही है। मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे। सूत्रों ने बताया कि बारिश के कारण इमारत में पहले से दरारें आ गई थीं। माना जा रहा है कि बारिश के कारण इमारत की नींव कमजोर हो गई। इस वजह से हादसा हो गया।

हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। इमारत 8 से 10 साल पुरानी बताई जाती है। दमकल विभाग और नगर निगम की टीमें बचाव के काम में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता फंसे लोगों को निकालने की है। जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी बचाव के काम की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारी मौके पर जमा भीड़ को दूर कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के साथ कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौके पर डटे हैं। हादसे के वक्त इमारत में कई लोगों के होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो इमारत के बेसमेंट में पानी भरा था। मौके पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इमारत का कुछ हिस्सा पड़ोस की बिल्डिंग पर भी गिरा है। बचाव के काम के चलते रानीपुरा क्षेत्र की बिजली काट दी गई है।

See also  ब्रा नहीं पहनी तो नहीं दे सकते परीक्षा, छू कर चेकिंग भी, यूनिवर्सिटी का फरमान- भटकता है ध्यान

बहन का जो अपमान करेगा, उस पर चलेगा सुदर्शन चक्र; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप हुए इमोशनल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now