जेएमएम विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर पीएमओ ने लिया संज्ञान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2022

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सीता सोरेन ने पिछले दिनों चतरा के आम्रपाली परियोजना में कोयला के अवैध परिवहन और वनों की अवैध कटाई का मुद्दा उठाया था। जेएमएम विधायक ने इसे राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य को ज्ञापन के पत्र की कॉपी भेज कर मामले में छानबीन का आग्रह किया था।
पीएमओ ग्रिवांस सेल की ओर से विधायक सीता सोरेन को भी ई-मेल कर यह जानकारी दी गयी है कि 3 अप्रैल को उनकी शिकायत से संबंधित ऑनलाइन ज्ञापन मिला है। इस संबंध में वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन मंत्रालय को नियमानुसार और विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय इस मामले में कार्रवाई कर जल्द ही उन्हें सूचित करेगा।
गौरतलब है कि विधायक सीता सोरेन ने आम्रपाली परियोजना से कोयला परिवहन में गड़बड़ी और वनों की अवैध कटाई का मुद्दा विधानसभा में भी जोर शोर से उठाया था, लेकिन इस संबंध में सदन में सरकार के जवाब से असंतुष्ट रहने और दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हांेने इसकी शिकायत राजभवन जाकर राज्यपाल को भी की थी और ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्त्तन मंत्रालय को भी भेजी गयी थी।

See also  पूर्व CS सजल चक्रवर्ती के केयरटेकर पर 4.49 करोड़ हड़पने का आरोप, विदेश में रहने वाले भांजे ने दर्ज कराया केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now