विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला

विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेंगे। उन्होने इसके बारे में बीसीसीआई को जानकारी दे दी है। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं होंगे। विराट से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होने सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलने का एलान किया। हालांकि, बोर्ड के एक टॉप लेवल के अध‍िकारी ने कोहली से इस फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की है। अब यह देखना होगा कि चयन समिति जब इंग्लैंड दौरे के लिए का ऐलान करेगी, तब कोहली के भविष्य को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की; 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए जिसमें 12 शतक हैं शामिल
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘विराट ने टेस्ट फॉर्मेट छोड़ने का अपना मन बना लिया है और बोर्ड को इसकी जानकारी दे दी है कि वह टेस्ट क्रिकेट से दूर जा रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, क्योंकि इंग्लैंड का महत्वपूर्ण दौरा आने वाला है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है.’

See also  T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा
विराट कोहली के टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। वह भारत के लिए अभी तक 123 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 31 अर्धशतक और 30 शतक दर्ज हैं। साल 2014 में विराट कोहली को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा। उन्होंने 2014 से 2022 तक कुल 68 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली। इस दौरान भारत ने 40 टेस्ट मैचों में बाजी मारी।इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now