बिहार के समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली

बिहार के समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली

डेस्कः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया है। दलसिंहसराय के मनोहर टोला में बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

बिहार में एक और इनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टेंटुआ
समस्तीपुर के दलसिंहसराय इलाके में हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में किसी के सीने तो किसी के सिर में गोली लगी है। इस गोलीबारी की घटना में महिला समेत तीन घायल हो गये है जिन्हे अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया है।

रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

गोलीबारी की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मनोहर टोला में टावर चोर बदमाश के द्वारा फायरिंग की गई है। जिसमें बेलपन्ना मोहल्ले के पप्पू पासवान का भांजा सौरभ सुमन उर्फ सम्राट, बालकिशन और सुशीला देवी घायल हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोलीबारी की घटना में कुख्यात गोलू पासवान का हाथ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now