बिहार में एक और इनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टेंटुआ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

बिहार में एक और इनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टेंटुआ

पटनाः बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है। बांका जिला में हुए पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ को एसटीएफ और कटोरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मंगलवार देर रात मार गिराया।

वाह नीतीश बाबू वाह ! बिहार में चल रही है लू और मंत्री बांट रहे हैं कंबल
रमेश टुडू अपने साथियों के साथ कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में छुपा हुआ था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा हुआ था। कटोरिया थाना क्षेत्र के ही दामोदरा पंचायत स्थित बुढीघाट गांव का रहने वाला टेंटुआ के खिलाफ जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, ऑर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज है। वह जमुई जिले के टॉप टेन अपराधियों में था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें एक कार्बाइन बरामद किया गया है और अन्य हथियारों की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

See also  बहन की होने वाली थी निकाह, सगे भाई ने किया रेप, कहा- किसी को पता नहीं चलेगा

मंत्री के बॉडीगार्ड की थाना प्रभारी ने कर दी पिटाई! SP के पास लगाई गुहार
टेंटुआ के साथ हुए मुठभेड़ को लेकर बांका के SP उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश टुडु कलोथर जंगल की ओर मूव कर रहा है।इसके बाद STF और कटोरिया पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान रमेश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now