झारखंड में NH कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली,अमन साहू गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी

झारखंड में NH कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली,अमन साहू गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी

पलामूः शुक्रवार की सुबह नेशनल हाइवे-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने फायरिंग की है। इस फायरिंग की घटना में एक मजदूर को कमर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। इसी बीच अमन साहू गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संयोग की बात है कि इसी पलामू में अमन साहू का एनकाउंटर किया गया था, अब गैंग के मेंबर ने इसी जिले में कंस्ट्रक्शन साइट पर गोली चलाकर हमले की जिम्मेदारी ली है।

पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन
दरअसल, पलामू में NH39 का फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में NH-39 का फोरलेन का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह 5:30 के करीब बाइक सवार अपराधी सिंगरा खुर्द में कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस फायरिंग की घटना में टेंट में सो रहे एक मजदूर को गोली लगी है ,जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जबकि अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है।

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है। जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर NH का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है और फ्लाईओवर के नीचे ही मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं। जख्मी मजदूर की पहचान विक्रम के रूप में हुई है और वह सतबरवा के इलाके का रहने वाला है। पुलिस इलाके की CCTV फुटेज खंगाल रही है और कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now