JPSC छात्र आंदोलनः सरकार सिर्फ छात्रों से बातचीत को तैयार, वकील और पत्रकार को शामिल करने पर अड़े छात्र, 11 की जगह सिर्फ 5 नाम मांगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2026

JPSC छात्र आंदोलनः सरकार सिर्फ छात्रों से बातचीत को तैयार, वकील और पत्रकार को शामिल करने पर अड़े छात्र, 11 की जगह सिर्फ 5 नाम मांगे

रांचीः जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी है। गुरुवार को सरकार और छात्रों के बीच पहली बार बातचीत होने वाली थी लेकिन बात बिगड़ गई। सरकार की ओर से वार्ता के लिए पांच छात्रों के नाम मांगे गए थे। छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची एसडीओ को दिया। इस पर विवाद हो गया। दिन भर छात्र बातचीत के आमंत्रण का इंतजार करने रहे, लेकिन सरकार की ओर से कोई बुलावा नहीं आया।
गुरुवार रात करीब 10.45 बजे एसडीओ और एसडीएम लॉ एंड ऑडर छात्रों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सरकार सिर्फ छात्रों से बात करना चाहती है। लेकिन छात्र अपने 11 सदस्यीय पुरानी सूची पर अड़े रहे, जिसमें दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता हैं। करीब 45 मिनट तक चली बैठक आखिरकार बेनतीजा रही और अधिकारी वापस लौट गए। शुक्रवार को एक बार फिर से इस गतिरोध को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संभव है कि कुछ शर्तो पर बात बन जाएं।
news 1786064790
छात्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के तौर पर पीयूष कुमार सिंह, रवींद्र पासवान, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, रवींद्र कुमार रवि, अंकित कुमार और शालू सिंह को शामिल किया है। वहीं पत्रकार प्रतिनिधि के तौर पर शंभुनाथ चौधरी और विकास वर्मा के साथ कानूनविद पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार शामिल है।


आईसा का विधानसभा मार्च
आईसा सहित विभिन्न संगठनों की ओर से सात अगस्ता को विधानसभा मार्च किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर एक बजे छात्र बिरसा चौक से विधानसभा की ओर जाएंगे। इसी दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले आंदोलन का प्रमुख चेहरा रही आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। वहीं छात्रों के एक गुट का कहना है कि वो आईसा के विधानसभा घेराव के साथ नहीं है। उनका विधानसभा घेराव 10 अगस्त को प्रतावित है।

See also  असम चुनाव से एक दिन पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम जारी किया संदेश, कहा-'दमनकारी सरकार को देनी है पटखनी'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now