पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते से भिड़ंत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2025

पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते से भिड़त

पलामूः हुसैनाबाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुआ। झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस ने संयुक्ति अभियान चलाकर नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है। पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र में नक्सली नितेश यादव का दस्ता भ्रमणशील है।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो, धनबाद, देवघर, लोहरदगा समेत 20 जिलों के DC बदले गए
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा उसके बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। झारखंड पुलिस के टॉप अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है।

लातेहार में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव, कुंदन खेरवार हुआ अरेस्ट, SP के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
15 लाख रुपए के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते के साथ हुसैनाबाद इलाके में मुठभेड़ हो रही है। नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना के बाद पलामू पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। इससे पहले रविवार को लातेहार में पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच लाख के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया था और 15 लाख के इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई थी।

See also  Gumla के सिसई थाने में तैनात मुंशी मधुसूदन झा रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now