महिला एंकर शाजिया निसार के लग्जरी शौक, हीरा-सोना जड़ित मोबाइल करती थी इस्तेमाल, 60 करोड़ रंगदारी केस में खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

महिला एंकर शाजिया निसार के लग्जरी शौक, हीरा-सोना जड़ित मोबाइल करती थी इस्तेमाल, 60 करोड़ रंगदारी केस में खुलासा

डेस्कः नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक प्रमुख समाचार चैनल से जुड़े 60 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों ने बताया कि महिला एंकर शाजिया निसार और डिजिटल मीडिया एंकर आदर्श झा ने चैनल के सीईओ और मुख्य संपादक से ब्लैकमेलिंग कर अब तक दो करोड़ 26 लाख रुपये की रकम वसूल ली थी।

न्यूज एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा अरेस्ट, रंगदारी और ब्लैकमेलिंग केस में हुई गिरफ्तार
नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया है कि TV एंकर शाजिया निसार के बैंक खाते में जुलाई–24 से मई–25 तक 2.26 करोड़ रुपए आए। इसमें 30 लाख रुपए शाजिया ने दूसरे एंकर आदर्श झा के खाते में ट्रांसफर किए। इसी फरवरी में शाजिया ने स्कॉर्पियो खरीदी। जबकि शाजिया का सालाना पैकेज 13 लाख रुपए है।TV चैनल मालिक को यौन शोषण के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने और 60 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में नोएडा पुलिस दिनों शाजिया और आदर्श झा को जेल भेजा है।

See also  हेमंत सोरेन ने राजा पीटर के लिए प्रचार करने पर अमित शाह पर साधा निशाना, पूछा विकास मुंडा को कैसे मिलेगा इंसाफ

धनबाद में ‘आओ फरिया लो’ से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
शौक़ और संपत्ति:
शाजिया निसार के पास हीरा-सोना जड़ित लिमिटेड एडिशन मोबाइल है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
फरवरी 2025 में उसने 25 लाख की स्कॉर्पियो कार खरीदी, जिसका भुगतान उसके निजी खाते से किया गया।
लग्जरी शौक में उसने विदेश से नस्लीय बिल्लियाँ मंगवाईं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसने दिल्ली के तिलक नगर में एक फ्लैट खरीदा है, जिसके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
कैसे हुआ ट्रांजैक्शन?
जुलाई 2024 से मई 2025 तक शाजिया के खाते में कुल 8 किस्तों में 2.26 करोड़ रुपये आए
15 जुलाई 2024 – ₹3 लाख
23 और 30 नवंबर – ₹11-11 लाख
1 फरवरी 2025 – ₹51 लाख
10 मार्च और 3 अप्रैल – ₹50-50 लाख
15 मई – दो बार में ₹50 लाख
इनमें से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम शाजिया ने अपने सहयोगी आदर्श झा के खाते में ट्रांसफर की

See also  झारखंड कैडर के दो सीनियर IPS डीजी रैंक में हुए इम्पैनल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

पत्नी के साबून से नहाने पर आई पति की शामत, महिला का खौल गया खून, मामला थाने तक जा पहुंचा
जयपुर ट्रिप और अन्य सुराग
जांच में यह भी सामने आया कि शाजिया और आदर्श झा कई बार जयपुर यात्रा पर भी साथ गए। उनके साझा फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, शाजिया ने 60 करोड़ की मांग को चार किश्तों में देने की योजना बनाकर हर महीने 15 करोड़ रुपये की मांग रखी थी।
मूल शिकायत क्या थी?
सेक्टर-62 स्थित चैनल के सीईओ ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि
शाजिया निसार, जो 2022 से चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत है, उन्हें दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।
60 करोड़ रुपये की अवैध मांग की जा रही थी।
पिछले एक वर्ष में शाजिया 2.26 करोड़ रुपये अलग-अलग किश्तों में ले चुकी थी।
इस पूरे प्रकरण में आदर्श झा सहयोगी की भूमिका निभा रहा था।
नोएडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच एजेंसियां शाजिया की संपत्तियों, बैंक ट्रांजैक्शन्स और डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही हैं।

See also  रक्षाबंधन पर रांची समेत चार जिलों में भारी बारिश अलर्ट, वज्रपात से झारखंड में पांच लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now