पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर की बड़े बेटे का किया मर्डर, हत्या आरोपी के बेटे के बयान पर मामला दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर की बड़े बेटे का किया मर्डर, हत्या आरोपी के बेटे के बयान पर मामला दर्ज

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे है। हत्या के आरोपी के बेटे के बयान पर पिता और तीन भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

धनबाद में दिखा रफ्तार का कहर, कंटेनर की चपेट में आने से मां-मौसी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
मुफ्फिसिल थाना क्षेत्र के गंजड़ा के बनागुटु टोला में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से अपने बड़े बेटे सुनील नाग की हत्या कर दी। इस हमले में सावन नाग बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपियों ने मृतक के शव को खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। घायल सावन नाग ने मुफ्फसिल थाना में अपने पिता विपिन नाग, भाई बसंत नाग, सुबरुई नाग और साहिल नाग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

See also  IPL में बिहार की हो अपनी टीम, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मांग का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया समर्थन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now