- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

फारूख अब्दुल्ला पर शादी समारोह में फायरिंग, हमलावर कमल सिंह ने कहा- 20 साल से थे टारगेट पर

फारूख अब्दुल्ला पर शादी समारोह में फायरिंग, हमलावर कमल सिंह ने कहा- 20 साल से थे टारगेट पर

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला बुधवार देर रात फायरिंग की गई है। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई, जब हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर फारूक अब्दुल्ला के सिर पर बंदूक तान दी और गोली चला दी। हालांकि, मौके पर मौजूद एनएसजी के कमांडोज़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने पूर्व सीएम को बचा लिया और हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पुलिस को बताया कि फारूक अब्दुल्ला पिछले 20 सालों से उसके निशाने पर थे। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी उस समय समारोह में मौजूद थे।

 

Video: कुंभ मेला वाली Monalisa ने कर ली केरल के फरमान से शादी, पुलिस प्रोटेक्शन में मंदिर में हुए फेरे
कौन है फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाला शख्स
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाला शख्स करीब 63 साल का है।पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम कमल सिंह जामवाल है। जो कि पुरानी मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ उसने खुद बताया कि वह एक दुकान चलाता है, जो कि पुरानी मंडी में ही मौजूद है।
20 साल से कर रहा था हमले का प्लान
पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है। इस पिस्तौल से उसने फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने की कोशिश की थी। कमल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या करने की योजना बना रहा था। हालांकि उसे अब यानी कि बुधवार शाम को मौका मिल पाया था। उसको शादी के कुछ समय पहले ही पता चला था कि उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी में फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उसने अटैक करने का प्लान बनाया था।हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हमले के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के 3 बार सीएम रहे अब्दुल्ला
डॉ फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री थे, इस समय उनके बेटे उमर अब्दुल्ला अभी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। फारूक अब्दुल्ला तीन बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब्दुल्ला Z+ सिक्योरिटी में रहते हैं, इसके बाद भी हमलावर उनके इतने करीब पहुंच गया। यही वजह है कि अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, भारत ने USA को 29 रनों से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now