- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Video: कुंभ मेला वाली Monalisa ने कर ली केरल के फरमान से शादी, पुलिस प्रोटेक्शन में मंदिर में हुए फेरे

Monalisha and farman khan

केरलः कुंभ मेला से फेसम हुई Monalisa एक बार फिर सुर्खियों में है । उसने एक मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी कर ली जिसे लेकर बवाल मचा है । जी हां इंदौर की रहने वाली और  प्रयाग के महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा के वायरल होने के बाद वो स्टार तो बन चुकी है लेकिन मुस्लिम युवक से शादी करने पर उसके घरवाले कथित तौर पर बवाल मचा रहे हैं । 

Monalisa ने केरल में मांगी पुलिस सुरक्षा

कुंभ मेले के दौरान वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले ने अब केरल में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और परिवार से खतरे की आशंका जताई।

फरमान खान से मोनालिसा की शादी का विरोध

मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार, खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले, उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पुलिस के अनुसार, मोनालिसा और फरमान पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

See also  महाकुंभ में मिल गई 'मोनालिसा' तो कुंभ स्नान छोड़ आंखों के दीवाने हो गए सोशल मीडिया यूजर्स !

मोनालिसा बना रही है फिल्म

दोनों ने बताया कि परिवार के विरोध के कारण वे अपने-अपने राज्यों से दूर एक सुरक्षित जगह की तलाश में केरल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा हाल ही में अपनी पहली फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन सanoj मिश्रा कर रहे हैं और इसमें अभिनेता राजकुमार राव के भाई अमित राव भी नजर आएंगे।

मोनालिसा के पिता ने किया विरोध?

जानकारी के मुताबिक, एर्नाकुलम में अपने पिता के साथ बहस के बाद मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ ट्रेन से तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी।

हालांकि मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल अपने पिता के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहतीं।

प्रयागराज में महाकुंभ से फेमस हुई थी मोनालिसा

गौरतलब है कि प्रयागराज के कुंभ मेले में रुद्राक्ष माला बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और उन्हें फिल्मों में काम करने के मौके भी मिलने लगे।

See also  प्रकट हुए रामलला, हो गई तस्वीर साफ़, अयोध्या में इसी मूर्ति के दर्शन के लिए बेसब्र है देश, देखिए मूर्तिकार ने कितनी मर्यादा है भरी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now