रांचीः 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गवांने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर कोच गौतम गंभीर है। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत घर में खेले गए 9 में से 5 टेस्ट मैच हार चुकी है। दो बार तो टीम इंडिया को क्लीन स्वीच तक झेलना पड़ा। जुलाई 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से सूपड़ा साफ झेलना पड़ा था। गौतम गंभीर उन कोचों की लिस्ट में सबसे आगे है जिन्होंने घर में टेस्ट मैच हारे।
रांची में IND vs SA मैच का क्रेज: सभी बड़े होटल हाउसफुल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गौतम गंभीर के ओवरऑल कोचिंग की रिकार्ड की बात कर ले तो 19 टेस्ट मैच में से सात मैच में जीत और दस मैच में हार का सामना करना पड़ा, वहीं दो मैच ड्रा पर खत्म हुआ। इसके आधार पर जीत का प्रतिशत देखे तो 36.82 प्रतिशत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद रांची में हो रहे वनडे मैच से पहले फैंस के निशाने पर गौतम गंभीर है। कई लोग गौतम गंभीर के कोचिंग छोड़ने तक की बात कह रहे है।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे रांची वनडे मैच से पहले का बताया जा रहा है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस के दौरान जब गौतम गंभीर मौजूद थे तो एक फैंन उन्हें देखकर चिल्लाता है कि 3-0 घर में, अफ्रीका से 1-0, कोचिंग छोड़ दो। घर में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकते हो तो 2027 वर्ल्ड कप भूल जाओ।
Crowd is cooking Gambhir.💀 pic.twitter.com/llcpCZLoAQ
— Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) November 28, 2025
नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा
गौतम गंभीर को लेकर इस कमेंट के बाद कुछ लोगों की हंसते हुए आवाज सुनाई देती है। हालांकि यह वीडियो रांची के जेएससीए स्टेडियम का है या फिर टेस्ट मैच के वेन्यू कोलकाता या गुवाहाटी का यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। वहीं GROK ने भी अपने जवाब में इसे गुवाहाटी का बताया है। अपने जवाब में कहा- यह रांची का वीडियो नहीं है। गौतम गंभीर के खिलाफ जो नारेबाज़ी हुई थी, वह गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हुई थी, जब भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गया था. जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह असल में किसी क्रिकेट प्रैक्टिस का मीम-क्लिप लगता है, संभवतः IPL का।
शुभम जायसवाल का कोडिन कांड: यूपी में कागजी दवा दुकानों का लाइसेंस फौरन होगा रद्द, सख्ती के दिए गए आदेश
ध्यान रहे भारतीय टीम कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत तीन दिनों में ही 30 रन से हार गया था। इसके बाद उसने गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट भारत ने 408 रन से गंवा दिया, जो भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी टेस्ट हार रही।अब इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत रविवार (30 नवंबर) को वनडे सीरीज खेलने उतर रही है,जहां भारत और साथ अफ्रीका का पहला मैच रांची में होगा। दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर और आखिरी 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं, इसलिए इस सीरीज में कप्तानी केएल राहुल संभालेंगे। गिल, अक्षर, अय्यर और सिराज की जगह ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, तिलक वर्मा और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। गिल के बाहर होने पर यशस्वी जायसवाल के ओपन करने के पूरे चांस हैं, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ भी दावेदार हैं।रांची के क्रिकेट प्रशंसकों में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर क्रेज ज्यादा है। दोनों दिग्गज के रांची में अंतिम मैच की संभावना को देखते हुए फैंस में गजब का उत्साह है। 30 नवंबर को होने वाले मैच के सभी टिकट बुक हो चुके है।





