पटनाः बिहार के मशहूर यूट्यूबर मेराज को यूपी पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। मनी मेराज पर कथित गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगायी है। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के खोरा थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया गया था।मुजफ्फरपुर निवासी मनी मेराज बिहार और झारखंड के यूट्यूब दर्शकों के बीच कॉमेडी वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।इस गिरफ्तारी के बाद मनी मेराज के फैंस में भी हैरानी हैं।
मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
इस कार्रवाई की जानकारी गर्दनीबाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मनी मेराज को पटना के गर्दनीबाग थाना में रखा गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की गयी। यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जायेगी। यूपी पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले होगा खत्म, पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं, पूरे देश में लागू होगा SIR: CEC ज्ञानेश कुमार
गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मनी मेराज के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। दावा किया कि मनी मेराज ने ढाई साल पहले अपनी शादी छुपाकर दोस्ती की फिर एक दिन उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे अपने घर ले जाकर शादी की, लेकिन शर्त रखी कि वह इस शादी की जानकारी किसी को न दे।
धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने के बाद जबरन उसका गर्भपात कराया गया।आरोप यह भी है कि मनी मेराज ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और जबरदस्ती मांस खिलाने की कोशिश की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मनी मेराज के झांसे और अत्याचारों का विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। बदनाम करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसने यूपी के खोरा थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही मनी मेराज फरार चल रहा था।
IPS आदित्य कुमार 3 साल बाद निलंबनमुक्त, DGP को हाईकोर्ट जज के नाम पर फर्जी कॉल करने का था आरोप
आखिरकार यूपी पुलिस ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस की और पटना से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनी मेराज से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है। यूपी पुलिस ने बताया कि आरोप बेहद गंभीर है। इस पर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।




