मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2025

मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, 19 वोट से जीत कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी

बोकारोः जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी-गुरुडीह पंचायत की मुखिया 25 वर्षीय सपना कुमारी दो अक्टूबर से रहस्मय तरीके से गायब हो गई हैं। सपना बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया हैं। मुखिया के पति आशीष कुमार ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे तेज बारिश हो रही थी, तभी वह घर से छाता लेकर बाहर निकली। पूछने पर कहा था कि बैठक में जा रही हूं, जल्द लौट आउंगी। पर, देर शाम तक वह नहीं लौटीं। इसके बाद देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, पर कुछ पता नहीं चला।

Youngest Female Mukhiya Sapna Kumari Missing

सिमडेगा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर को बनाया निशाना
घटना के वक्त उनका दो साल का एक बेटा घर में ही सो रहा था। इसके बाद उन्होंने पत्नी के लापता होने की गोमिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी का मोबाइल फोन घर में ही बंद पड़ा था। बहरहाल उनके रहस्मय तरीके से गायब होने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा, कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इधर, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

See also  कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर का नंबर उद्योगपति की कार का निकला, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा

एक बेटा नहीं सह सकता; BJP MLA सीपी सिंह को इरफान अंसारी का भावुक पत्र, कहा- नहीं मिल रहा सम्मान
सपना कुमारी ने वर्ष 2022 में पहली बार राजनीति में कदम रखा था और सुनीता देवी को 19 वोटों से हराकर पंचायत की मुखिया बनीं। अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण वे जल्दी ही क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार, मुखिया घर से पैदल ही बाहर निकलीं और ललपनिया जानेवाले रास्ते की ओर गई। कुछ दूर जाने के बाद उसने एक व्यक्ति से मोबाइल मांगा और किसी को फोन किया। कुछ देर बाद कोई युवक या रिश्तेदार आया और वह उसके साथ कहीं चली गई। पुलिस ने इन बिंदुओं पर जांच की और 5 अक्टूबर को उसे रांची से बरामद किया।

झारखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा, कुमार राजा रांची महानगर, ममता देवी रामगढ़ और भूषण बाड़ा सिमडेगा को सिमडेगा की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now