धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2025

धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़

धनबादः जिले के बस्ताकोला टीओपी में प्रेम प्रसंग के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। प्रेमिका के पति के साथ विवाद और फिर उसकी पिटाई के मामले ने हिंसक रूप ले लिया। पहले दो गुट आपस में भिड़े फिर सुलह कराने आये हवलदार की पति-पत्नी और वो के चक्कर में बुरी तरह पिटाई हो गई। हवलदार ललित कुमार यादव पर प्रेमी नीतेश ने अचानक हमला कर दिया और वो इस पिटाई में बुरी तरह घायल हो गए। हवलदार पर आरोप लगाया गया कि उसने एक युवक को थप्पड़ मार दिया।

मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, 19 वोट से जीत कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
हवलदार की पिटाई और युवक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद हालात और बिगड़ गए। प्रेमी नीतीश के परिवार वालो और बस्ती वाले लोगों ने मिलकर बस्ताकोला टीओपी पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद थाना परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्ताकोला टीओपी में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कमरे में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। हवलदार ने बेटे के साथ एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलने पर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने मौके से एक बाइक को जब्त किया। जख्मी हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

सिमडेगा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर को बनाया निशाना
हवलदार ललित यादव ने झरिया थाने में इंडस्ट्री पहाड़ी के भोला पंडित, नितेश पंडित, राजेंद्र पंडित, अरूण पंडित, सागर भुईयां, धनसार के रिंकू सहित अज्ञात 50 से 60 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि हरवे-हथियार से लैस होकर लगभग 100 लोग दरवाजा तोड़कर ओपी में घुसे और तोड़फोड़ किया। सरकारी कागजात को फाड़ दिया, गाली-गलौज करते हुए वर्दी फाड़कर मारपीट की। इस मामले में मुख्य आरोपी रिंकू दस दिन पूर्व एक आपराधिक मामले में 5 साल की सजा काटकर जेल से बाहर निकला है।

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर JMM-RJD की बैठक 6 अक्टूबर को, सुदिव्य सोनू और विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी
दरअसल, मुख्य आरोपी धनसार का रहने वाला रिंकू का प्रेम संबंध धनसार की रहने वाली युवती के साथ था। एक आपराधिक मामले में रिंकू को पुलिस ने जेल भेज दिया था। कोर्ट ने उसे पांच साल की सजा सुनाई थी। प्रेमी को सजा हो जाने के बाद प्रेमिका ने धनसार के रहने वाले लड्डू के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। 5 साल की सजा काटकर रिंकू दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोप है कि प्रेमिका दस दिनों तक रिंकू के साथ कहीं चली गई थी। वापस लौटने के बाद पति ने उसे रखने से इंकार कर दिया। इस बात की जानकरी मिलते के बाद रिंकू अपने साथियों व प्रेमिका के साथ लड्डू की तलाश में माइंस रेस्क्यू पहुंचा, वहां लड्डू को उसकी पत्नी को साथ रखने को कहा, लेकिन उसने साथ में रखने से इंकार कर दिया। इससे झल्लाए पत्नी, प्रेमी और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया।

See also  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार 5 लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now