फेसबुक पोस्ट से जमशेदपुर में हो गया बवाल, 15 राउंड चली गोलियों से दहला इलाका; 6 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 5, 2025

jamshedpur_ruckus

जमशेदपुरः मंगलवार रात झारखंड के जमशेदपुर में जमकर बवाल हुआ। यहां फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद के बाद बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग से पहले आपसी झड़प और पथराव भी हुआ।

इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 8 खोखे मौके से बरामद किए। साथ ही एक पिस्टल भी हाथ लगी है। घायलों में शाहरुख, गुलाम, साजिद, अफजल के अलावा दो महिलाएं भी हैं।

यह मामला उस इलाके में वर्चस्व को लेकर है। अफजल के ही एक करीबी युवक ने अपने फेसबुक में फोटो डाला था, जिस पर शाहरुख के पक्ष के लोगों ने माखौल उड़ाई थी। इसको लेकर शाम 4 बजे से आपस में तनातनी चल रही थी। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और रात 11 बजे अफजल और शाहरुख के गुट के बीच टकराव हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं।

See also  महिला के साथ होटल में ठहरी थी लड़की, पूरी रात रही, सुबह चिल्ल्लाते हुए बाहर भागी, पुलिस से बोली - 'मैं तो...'

पहले पिलाई नशीली चाय; फिर रेप का बना लिया वीडियो, दोस्त की बीवी के साथ गंदा काम

आपस में जमकर पथराव भी हुआ। अफजल और शाहरुख दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। वे इलाके में नशे का कारोबार भी करते हैं। शाहरुख के खिलाफ कई मामले बर्मामाइंस थाने में दर्ज हैं। अफजल की भी आपराधिक छवि रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशील चौधरी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

लोगों ने बताया कि शाहरुख और उसके भाई का इलाके में आतंक है, जिससे लोग डरे रहते हैं। अफजल ने हाल ही में उनका विरोध करना शुरू किया है। इसके चलते मामला उलझ गया। लोगों ने बताया कि पहले शाहरुख की तरफ से ही हमला किया गया।

इसके बाद अफजल के गुट ने जवाबी कार्रवाई की। शाहरुख का स्क्रैप का काम है। जिसमें चोरी कर लाए गए सामान की बिक्री की जाती है। अफजल का होटल चलता है, जिससे मादक पदार्थों की बिक्री होती है। उनके बीच अवैध कारोबार को लेकर ही हमेशा तनाव बना रहता है।

See also  रांची के दो बिल्डरों से मांगी गई 50-50 लाख की रंगदारी, PLFI ने दी जान से मारने की धमकी

यूपी के सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट के बाद मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now