हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

हजारीबागः रविवार को अपराधियों ने दिन दहाड़े हजारीबाग के बाड़म बाजार में फायरिंग की। बाड़म बाजार चौक पर स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक के बाद एक सात राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रांची में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला, तीन की मौत
ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए बड़ाम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स आते है और सात राउंड फायरिंग करते है। फायरिंग की वजह से दुकान में लगे टफन शीशे का दरवाजा चकनाचुर हो जाता है।

झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल
राहत की बात ये रही कि दरवाजा मोटा होने की वजह से गोली दरवाजे के पार किसी को अपना शिकार नहीं बना सकी। घटनास्थल पर खोखा सड़क पर पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। फायरिंग की ये घटना हजारीबाग से बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर दूरी पर हुई है। इस घटना से सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिये है।

See also  पाकुड़ में फाइनेंस के कर्मी पर फायरिंग, फील्ड स्टाफ घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now