झारखंड-ओडिशा बॉडर से लूटा गया विस्फोटक बरामद, चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड-ओडिशा से लूटा गया विस्फोटक सारंडा के जंगल से बरामद

चाईबासाः सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किया गया है। 26-27 मई की रात ओडिशा-झारखंड की बॉडर में नक्सलियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकर को बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक इसी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने जो विस्फोटक बरामद किया है वो ओडिशा बॉडर से लूटी गई थी।

WhatsApp Image 2025 05 30 at 18.16.49 744a1cbe

नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटकों से लदी ट्रक लूटी, झारखंड-ओडिशा बॉडर पर पुलिस अलर्ट
शुक्रवार को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम तिरिलपोसी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के क्रम में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के पश्चात अग्रतर सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया है।
वही दूसरी ओर उक्त क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN. के सी०टी०/ जी०डी० सुनील कुमार टी०एस० साधारण रूप से जख्मी हो गये। उक्त जख्मी कर्मी की स्थिति स्थिर है।

IPL मैच के दौरान करते करवाते थे ऑनलाइन सट्टेबाजी, रैकेट का 9 सदस्य गिरफ्तार, 22 फोन, 25 ATM समेत कई सामान बरामद

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now