नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटकों से लदी ट्रक लूटी, झारखंड-ओडिशा बॉडर पर पुलिस अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2025

पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

डेस्कः नक्सलियों के खिलाफ एक ओर सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, दूसरी ओर नक्सलियों ने ओडिशा के राउकेला जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को लूट लिया है।

खान सर ने दिखा दी पत्नी की ‘तस्वीर’, किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि उस ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक था। यह ट्रक राउकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खनन की ओर जा रही थी।सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने ट्रक को रोककर उसके चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए। घटना के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए
पुलिस ने जानकारी दी कि चालक को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन ट्रक और विस्फोटकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारंडा जंगल क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि इलाके की संवेदनशीलता, घना जंगल और रात का समय होने के कारण सुरक्षा बलों को सर्च अभियान में कठिनाई आ रही है।

See also  लालू यादव और राबड़ी देवी से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

अनुराग गुप्ता को छोड़ना ही होगा DGP का पद, केंद्र का पत्र हेमंत सरकार के पास पहुंचा

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 15 साल पहले भी इसी तरह की घटना इसी इलाके में हुई थी, जब नक्सलियों ने विस्फोटक लदे वाहन को लूट लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now