डेस्कः बिहार के सारण जिले में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने 32 वर्षीय इंजीनियर विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। विकास तिवारी के पिता रिटायर्ड बैंक मैनेजर है जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ले के रहने वाले है।
पूर्णिया में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या, लड़की के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार विकास तिवारी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था और पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। मंगलवार की शाम पटना से छपरा आ रहा था। छपरा कचहरी स्टेशन से अपने घर शक्ति नगर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे कॉलोनी के पास अपराधियों ने गोली मार दी।गोली लगने के बाद विकास तिवारी वहीं ढ़ेर हो गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसपर नजर पड़ी आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस तुरंत पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी।
पुलिस ने फ्लैट में की छापेमारी, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 3 नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ा, देह व्यापार के संदेह पर कार्रवाई
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभा, कुमार अस्पताल पहुंचे. पुलिस घटनास्थल भी पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।




