पूर्णिया में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या, लड़की के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

पूर्णिया में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या, लड़की के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था विवाद

पूर्णियाः जिले में बेखौफ अपराधियों ने बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की रूप में हुई है। पिता जवाहर यादव पूर्णिया के बड़े मक्का व्यवसायी हैं और गोदाम का संचालन करते हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि हत्या को अंजाम देने वाला शराब कारोबारी है।

पटना में बालू माफिया ने DSP को कुचलने की कोशिश की, बीच सड़क गाड़ी पर ट्रक चढ़ाया, युवक को कुचलकर भाग रहा था ड्राइवर
इंस्टाग्राम फोटो खिचाने को लेकर विवाद: घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक स्थित फंड वर्ल्ड पार्क के पास मंगलवार की है। फायरिंग में बाल-बाल बचे प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन इंस्टाग्राम फोटो खिचाने को लेकर कारोबारी सूरज बिहारी के भाई उदय यादव और उनके दोस्तों से ब्रजेश और नंदू सिंह की कहासुनी हुई थी।
लड़की का फोटो लगाने पर मारपीट: उदय के दोस्त के पिता सुबोध कुमार ने बताया कि उनका बेटा सोशल मीडिया क्रिएयर है। स्कूल में सरस्वती पूजा के दौरान उसने एक लड़की की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उस लड़की का बॉयफ्रेंड तस्वीर देख लिया था। इसके बाद उस लड़की का बॉयफ्रेंड ने मेरे बेटो को स्कूल से उठा लिया और लेकर जाकर उसके साथ मारपीट की। हालांकि मेरा बेटा किसी तरह भागकर आ गया।
समझौता के दौरान हाथापाई: मंगलवार की सुबह हमलोग लड़की के बॉयफ्रेंड के घर परिजन को जानकारी देने गए थे। इस दौरान मेरे बेटे को मारने वाला आरोपी गुस्सा हो गया और हाथापाई हुई। किसी तरह मामला शांत कर घर आ गए। घर आने के बाद पता चला कि मेरे घर पर 20 से 25 लोग आकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की। जब हमलोग उसके घर से आए, उसके बाद सूरज बिहारी का छोटा भाई गया था। उसी दौरान उसके साभ आरोपी पक्ष मारपीट करने लगा।

See also  झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू की नई टीम का गठन, अमर बाउरी, नीलकंठ मुंडा, गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘मेरे घर पर हमला करवा सकती है कांग्रेस’, राहुल गांधी को डरपोक बताने वाले शकील अहमद का दावा
अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या: सूरज अपने प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार को लेकर नेवालाल चौक पार्क पहुंचे थे। सूरज अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि नंदू और बृजेश सिंह ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही सूरज जमीन पर गिर पड़े। ऐसा देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन फानन में लोगों ने सूरज को शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now