पुलिस ने फ्लैट में की छापेमारी, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 3 नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ा, देह व्यापार के संदेह पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

पुलिस ने फ्लैट में की छापेमारी, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 3 नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ा, देह व्यापार के संदेह पर कार्रवाई

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला स्थित एक फ्लैट से सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में तीन नाबालिग छात्राओं के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज जमुई के तीन छात्रों को पकड़ा है, जबकि एक अन्य छात्र मौके से फरार हो गया। मोहल्ले में अचानक पुलिस की एंट्री और एक फ्लैट से एक साथ तीन नाबालिग छात्रा और तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज जमुई के छात्र के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। कुछ क्षणों के लिए मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पटना में बालू माफिया ने DSP को कुचलने की कोशिश की, बीच सड़क गाड़ी पर ट्रक चढ़ाया, युवक को कुचलकर भाग रहा था ड्राइवर

लोगों की काफी भीड़ देखने के लिए लग गई। उसके बाद पुलिस सभी को महिला थाना लेकर चली गई और छात्रों व छात्राओं के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। तीनों नाबालिग छात्रा लखीसराय जिले के एक गांव की रहने वाली हैं, जो सहेली हैं और एक साथ पढ़ाई करती हैं। जिसमें एक पंचायत के मुखिया की पुत्री बताई जाती है। इसके अलावा, तीनों युवक पॉलिटेक्निक कालेज जमुई के छात्र हैं, जो जमुई, नवादा और बढ़ इलाके के रहने वाला बताए गए हैं।

See also  फोन हो तो iPhone 16 हजार फ़ीट की ऊँचाई से गिरा, खरोंच तक नहीं आई, खुल गया था प्लेन का दरवाज़ा

पूर्णिया में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या, लड़की के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जाता है कि फेसबुक के माध्यम से पहले एक नाबालिग छात्रा का संपर्क पॉलिटेक्निक कॉलेज जमुई में पढ़ रहे एक छात्रा से हुआ। धीरे-धीरे फेसबुक पर बातें करते-करते मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज हो गए और बातें शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। छात्र कई बार लखीसराय इलाके में जाकर छात्रा से मिला करता था।इस दौरान छात्र जब लखीसराय मिलने के लिए जाता था तो अपने साथ दो अन्य दोस्तों को भी लेकर जाता था। उधर से छात्रा भी अपनी सहेलियों के साथ आती थी। इस दौरान तीनों पॉलिटेक्निक छात्रों की तीनों नाबालिग छात्राओं के साथ बातें होने लगी।

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास

जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिक छात्रा पढ़ाई के बहाने मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे घर से निकली थी और इधर से तीनों छात्र एक कार लेकर लखीसराय पहुंचे थे। उसके बाद तीनों छात्राएं कार पर बैठकर जमुई पहुंच गई, फिर छात्र तीनों छात्राओं को लेकर बिहारी स्थित किराए के फ्लैट में पहुंच गया, लेकिन एक साथ तीन नाबालिग छात्राओं पर फ्लैट में जाते हुए किसी मोहल्लेवासी की नजर पड़ गई।उसके बाद देह व्यापार के संदेह के आधार पर इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दे दी गई, फिर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर दिन के 11:00 बजे तीन नाबालिग छात्रा के साथ तीनों छात्र को पकड़ा गया, तब पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। फिलहाल, पुलिस सब सभी छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर रही है।

See also  पटना से इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now