नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2025

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध

डेस्कः नेपाल सरकार ने पंजीकरण आवश्यकताओं का पालन न करने का हवाला देते हुए फेसबुक और ट्विटर सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है।सरकार ने मेटा का फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन किया है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंत्रालय ने इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नेपाल में रजिस्टर कराने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कंपनियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज
नेपाल की मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी ने पब्लिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि टेलीकॉम ऑथिरिटी ने देश के सभी बिना रजिस्ट्रेशन वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन करने का फैसला किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बुधवार 3 सितंबर तक उन्हें अप्रोच करेंगे, इसके बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

See also  लोहरदगा में लव मैरिज करने कोर्ट पहुंचे युवक पर पिटाई, प्रेमिका और दोस्तों पर भी हमला

 

बिहार में सप्ताह में एक दिन पों-पों से मिला छुटकारा, हर रविवार हार्न-फ्री डे घोषित
इस वजह से लगा बैन
नेपाल टेलीकॉम ऑथिरिटी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन करने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह वहां की सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के सोशल मीडिया के इस्तेमाल और उसे मैनेज करने वाले डायरेक्टिव वाले नियम के आधार पर सभी देसी और विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 3 सितंबर तक रजिट्रेशन कराने का निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले अनचाहे कंटेंट को मॉनिटर करने के लिए जारी किया गया था।

शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी
ग्लोबल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप, यूट्यूब, X, रेडिट और लिंक्डइन ने बुधवार 3 सितंबर की रात 12 बजे तक खुद को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक रजिस्टर नहीं करवाया। हालांकि, TikTok, Nibuzz, Viber, Witk और Popo Live पहले से ही लिस्टेड हैं, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है, जिन्हें फिलहाल अप्रूवल नहीं मिला है।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 5 लिस्टेड और 2 अप्लाई किए गए प्लेटफॉर्म्स के अलावा सभी को नेपाल में बैन कर दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि अगर, अन्य कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करते हैं तो उसी दिन लगा बैन हटा लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now