गुमला के महूगांव टंगरा टोली में हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2026

गुमला के महूगांव टंगरा टोली में हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

गुमला : जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली पंचायत के महूगांव टंगरा टोली में हाथी ने एक वृद्ध ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान महूगांव टंगरा टोली गांव निवासी शनि उरांव (65) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि शनि उरांव बुधवार अहले सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों की ओर गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथी के सामने वह आ गया। हाथी ने वृद्ध को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि भरनो प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हाथियों का भ्रमण लगातार होता रहता है। हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से लोगों में हमेशा भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग हाथियों को करीब से देखने या उन्हें भगाने के प्रयास में छेड़छाड़ कर देते हैं। इससे हाथी उग्र और आक्रामक हो जाते हैं और मानव बस्तियों में घुसकर जान-माल को नुकसान पहुंचाते हैं। घटना की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, ग्रामीणों को सतर्क करने तथा हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की गई है।

See also  झारखंड में दिल दहलाने वाली घटनाः बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, बच्चियों पर भी हमले की कोशिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now