गिरिडीह में थाना प्रभारी पुनीत कुमार गौतम गिरफ्तार, धनबाद ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2026

गिरिडीह में थाना प्रभारी पुनीत कुमार गौतम गिरफ्तार, धनबाद ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

DESK:गिरिडीह में धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बरवाडीह स्थित साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अवर निरीक्षक को अपने साथ लेकर एसीबी धनबाद चली गई।

एसीबी की टीम ने उन्हें साइबर थाना के बाहर गेट के पास एक होटल के समीप से पकड़ा। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर जीव लाल मंडल से 30 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान पहले से निगरानी में जुटी एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है।

See also  गुमला के घाघरा में एक करोड़ से अधिक के सोने की लूट, कैश भी ले उड़े बदमाश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now