नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद

डेस्कः सोमवार को बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण कर लिया। पटना से दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष का निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया।इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद और सभी मंत्री मौजूद रहे। नितिन नबीन को बीजेपी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन ने कहा, जो भी हो, मुझे उम्मीद है कि उनकी प्रेसिडेंसी में सफलता मिलेगी। मैं हमारे वर्किंग प्रेसिडेंट का स्वागत करता हूं।

नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री
मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है
नितिन नबीन ने इससे पहले अपने नाम का ऐलान होने पर कहा था,मुझे ये मौका देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व में सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाऊंगा।जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे पूरी तरह से निभाऊंगा।

See also  Amit Shah ने जामताड़ा में लव जिहाद, लैंड जिहाद, गौ तस्करी और घुसपैठ का उठाया मुद्दा, सीता सोरेने के लिए मांगा वोट

बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा
नितिन नबीन के बारे में खास बातें
नीतीश सरकार में मंत्री और पांच बार के विधायक।
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
बीजेपी के युवा और तेज-तर्रार नेताओं में शुमार।
23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ था जन्म।
पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रहे।
किशोर प्रसाद जेपी आंदोलन से जुड़े थे।
पिता के निधन के बाद नितिन ने राजनीति में कदम रखा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रहे।
नितिन 2006 में पहली बार विधायक चुने गए।
तब से वे लगातार 2010, 2015 और 2020 में भी विधायक चुने गए।
2020 के चुनाव में लव सिन्हा को हराया था।
2025 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से लगातार 5वीं बार जीत दर्ज की।
वर्तमान में बिहार सरकार में नगरीय विकास और आवास मंत्री हैं।
इससे पहले पीडब्लूडी मंत्री भी रह चुके हैं।

See also  चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now