ED का खुलासाः फर्जी दस्तावेज से 103 एकड़ वन भूमि की हुई खरीद-फरोख्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2025

ED का खुलासाः फर्जी दस्तावेज से 103 एकड़ वन भूमि की हुई खरीद-फरोख्त

रांचीः बोकारो के चास अंचल अंतर्गत तेतुलिया मौजा स्थित वन विभाग की 103 एकड़ से ज्यादा वन भूमि की खरी-फरोख्त फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर की गयी हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के दौरान बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी की रिपोर्ट की भी जांच की गयी। जांच में ईडी ने बोकारो डीएफओ की रिपोर्ट को सही पाया है।

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर
जांच में ईडी को यह जानकारी मिली कि तेतुलिया मौजा की जमीन के लिए बनाये गये जमाबंदी वॉल्यूम में पेज संख्या 60 से 75 तक फटा हुआ था। लेकिन इस मामले में जवाबदेह पदाधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं उक्त मौजा की जमीन को लेकर दावा की जा रही लगान रसीद भी मिलान में सही नहीं पायी गयाी। जमीन की बिक्री के लिए वन संरक्षक के नाम का फर्जी एनओसी का उपयोग किया गया। जांच में ईडी ने इसे सही पाया है। शैलेश सिंह नामक व्यक्ति ने अलग-अलग तिथियों में 147.32 डिसमिल जमीन 14 लोगों को बेची। तेतुलिया मौजा के थाना नंबर 38 में अधिसूचित संरक्षित वन भूखंड संख्या 426 व 450 में 85.75 एकड़ जमीन को वन अधिनियम 1980 के प्रावधानों का उल्लंघन कर जंगल झाड़ी से पुरानी परती में बदल दिया गया था।

See also  झारखंड में विधवा महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर की पिटाई, शरीर पर मारा ब्लेड, खून निकालकर किया अनुष्ठान

रांची की धरती से ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बंदोबस्त कार्यालय धनबाद से पत्राचार करने पर उनके द्वारा अनियमितता के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी व कर्मचारियों के संबंध में कोई सूचना डीएफओ को नहीं दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने जांच के दौरान बोकारो के अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, बोकारो की डीटीओ वंदना सेजवलकर जो पूर्व में चास की सीओ रही थी, धनबाद के डीटीओ जो पूर्व में चास के सीओ रहे थे, धनबाद जिला बंदोबस्त पदाधिकारी निर्मल सोरेन के अलावा कई लोगों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

निशिकांत दुबे क्यों हो रहे हैं ट्रोल ! संसद का सत्र बुलाने पर पोस्ट कर फंस गए गोड्डा सांसद
क्या था मामला
इजरहार हुसैन व अख्तर हुसैन ने अपने पूर्वजों द्वारा ब्रिटिश राज के दौरान नीलामी में तेतुलिया मौजा की जमीन खरीदे जाने का दावा किया था। दाव वाली जमीन में से 74 एकड़ से अधिक जमीन बिक चुकी है। इजहार हुसैन ने बोकारो जिला के चास अंचल की जमीन पर अपना दावा पेश करने के लिए दो दस्तावेज का सहारा लिया था। चास के तत्कालीन सीओ निर्मल टोप्पो ने उक्त जमीन इजहार व अख्तर हुसैन के नाम पर म्यूटेशन कर दिया। इस गड़बड़ी की विभाग की त्रिस्तरीय जांच कमेटी की जांच में पुष्टि होने के बाद निर्मल टोप्पो को बखॉस्त कर दिया गया था। इस मामले की वर्तमान में सीआईडी भी जांच कर रही है।

See also  रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now